अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों का जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर
#रामबन, जम्मू-कश्मीर : आगामी श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रामबन के यात्री निवास चंदरकोट में डिविजनल कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार और आईजीपी ने व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। रमेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और यात्रा मार्ग पर स्थापित किए जा रहे कैंपों का निरीक्षण किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवास, यातायात और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई है। प्रशासन का उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और सुविधाजनक बनाना है।